गुजरात दंगा मामले में तोगड़िया को सम्मन
तोगड़िया के करीब सूत्रों ने रविवार को कहा कि एसआईटी ने उनके दिल्ली कार्यालय पर सम्मन को फैक्स किया है। तोगड़िया को 19 अप्रैल से एक सप्ताह के भीतर जांच समिति के सामने पेश होने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि तोगड़िया इस समय जम्मू में हैं और उनके अगले तीन दिनों के भीतर गुजरात लौटने की उम्मीद नहीं है।
उनके एक निकटवर्ती सूत्र ने कहा कि यदि वह एसआईटी के सामने पेश होने का फैसला करते हैं तो ऐसा तय समय सीमा में ही होगा।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से पिछले महीने एसआईटी ने पूछताछ की थी।
सूत्रों के अनुसार मोदी के बाद गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष अशोक भट्ट और गृह राज्य मंत्री अमित शाह भी एसआईटी के सामने पेश हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications