14000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी वीडियोकॉन
रविवार को अहमदाबाद में वीडियोकॉन के जीएसएम वेंचर के उद्घाटन के अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने यह बात कही।
उन्होंने बताया कि वे प्रदेश के 100 फीसदी शहरी और 50 फीसदी ग्रामीण जनसंख्या को अगले कुछ महीनों में लक्ष्य करेंगे, इसके लिए उनकी योजना खुदरा आउटलेट्स की संख्या 20,000 से बढ़ाकर 45,000 तक करने की है।
इस मौके पर उन्होंने दो तरह के टैरिफ प्लान लांच किए। 399 रुपये के टैरिफ प्लान में उपभोक्ताओं को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री लोकल कॉल्स की सुविधा दी जाएगी, वहीं 149 रुपये के टैरिफ प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन एक घंटे के फ्री लोकल कॉल की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि दोनों ही प्लान में एसटीडी कॉल की बिलिंग सभी नेटवर्क पर एक पैसा प्रति सेकेंड के आधार पर की जाएगी।
धूत ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य अगले तीन साल में 10 करोड़ ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराने का है, इसके लिए कंपनी को नोकिया, सीमंस, सिस्को, आईबीएम, गेमाल्टो, एमडॉक्स, कॉम्वर्स, कॉम्विवा, अवेया, विप्रो, ऑरेकल, यूनिसिस और हुवाई जैसी कंपनियों का साथ मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications