महिला अधिकारी के साथ सामूहिक बलात्कार
पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के बीड जिले के धनोरा गांव में गत 11 अप्रैल को यह घटना हुई। पीड़ित महिला अपने पति व बच्चे के साथ वैद्यनाथ मंदिर से लौट रही थी।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पुणे लौटते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ी रोककर परिवार के सदस्य खाने-पीने की चीजें खरीदने लगे। इसी बीच आरोपी दीपक जावले नामक व्यक्ति ने अपने तीन साथियों के साथ इंडिका कार से उनका पीछा करना आरंभ कर दिया। आरोपियों ने परिवार पर हमला बोल दिया और महिला के पति को बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला के साथ बलात्कार किया गया।"
अधिकारी ने बताया, "इसके बाद सभी आरोपी महिला को निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।"
बीड के पुलिस अधीक्षक आर. पी. सेनगांवकर ने कहा, "चारों आरोपी कुख्यात हैं। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने कहा, "महिला ने पहले तो डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन बाद में उसने हमें और अधिक जानकारी दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications