युवाओं के साथ मनाया गया विश्व धरोहर दिवस
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय धरोहरों की सुरक्षा, संरक्षण और प्रचार-प्रसार के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने रविवार को विश्व धरोहर दिवस के मौके पर लाल किला में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया।
एएसआई के संयुक्त निदेशक बी. आर मानी ने आईएएनएस से कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य देश की महान धरोहरों की सुरक्षा, संरक्षा और प्रचार-प्रसार के बारे में युवाओं को जागरूक करना है।"
उन्होंने कहा, "इस साल हम स्कूली बच्चों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इनके माध्यम से हम उन्हें देश की ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व के बारे में बताएंगे।"
मानी ने बताया कि यह दिन (विश्व धरोहर दिवस) हमें अपनी संस्कृति की विविधता के बारे में लोगों को जागरूक करने का मौका देता है।
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल और देशबंधु कॉलेज के करीब 40 छात्रों ने वाद-विवाद, पेंटिंग और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications