बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करता है ई-रीडर्स
वाशिंगटन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। छपे शब्दों की तुलना में काइंडल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से पढ़ाई करने पर बच्चे खुद को विषय के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से जोड़ने में सफल होते हैं।
कंसास-स्टेट यूनिवर्सिटी (केएसयू) में प्रारंभिक शिक्षा की सहायक प्रोफेसर लोट्टा लार्सन ने अपने अध्ययन में अमेजन काइंडल का इस्तेमाल किया।
ई-रीडर उपकरणों में विषय को सुना जा सकता है और शब्दों के आकार को छोटा-बड़ा किया जा सकता है।
लार्सन कहती हैं कि ऐसे उपकरणों से बच्चे चीजों को सीखने में ज्यादा रुचि लेते हैं।
वह कहती हैं, "शिक्षक होने के नाते मैं जानती हूं कि बच्चे उस स्थिति में ज्यादा सीखते हैं जब वे किताब के चरित्रों से बातचीत कर सकें।"
लार्सन ने माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों से बात करके जानने की कोशिश कि वहां पढ़ने वाले छात्र इलेक्ट्रॉनिक किताबों के बारे में क्या सोचते हैं।
ई-रीडर्स को लेकर माध्यमिक स्कूलों के छात्रों के विचारों को देखते हुए लार्सन का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के शौकीन किशोरों भी ऐसे उपकरणों के माध्यम से पढ़ाई करने में रुचि रखते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications