परमाणु हथियारों का इस्तेमाल 'हराम' : खामनेई

समाचार एजेंसी ईरना के अनुसार खामनेई ने कहा कि परमाणु हथियारों का कोई इस्तेमाल या इसके इस्तेमाल की धमकी भी निर्विवाद मानवीय कानूनों का उल्लंघन है और युद्ध अपराध का एक स्पष्ट उदाहरण है।

ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं होता और ऐसे युद्ध में प्रवेश करना विवेकरहित और अमानवीय है।

उन्होंने जोर दिया कि मानवता के खिलाफ परमाणु हथियारों के खतरे से निपटने के लिए समझदार और व्यावहारिक मार्ग की आवश्यकता है।

शनिवार को शुरू हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय नि:शस्त्रीकरण और अप्रसार सम्मेलन में हिस्सा ले रहे देशों से आयतुल्ला ने दुनिया की शांति और स्थिरता को सुरक्षित करने के लिए गंभीर कदम उठाने का आग्रह किया।

इस सम्मेलन में दुनिया 60 देशों के मंत्री और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+