बांग्लादेश में सड़क हादसा, 10 मरे, 20 घायल
ढाका, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी खुलना जिले में रविवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिले के डुमरिया पुलिस थाना प्रमुख मुहम्मद अशरफ हुसैन के हवाले से बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार दिन में करीब 12.15 बजे एक बस के एक ट्रक से टकरा जाने से हुआ।
उन्होंने बताया, "घटना स्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
बस यात्री खुलना से दक्षिण-पश्चिमी नारैल जिल में मुख्य विपक्षी दल 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी' के द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसमें कम से कम 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications