मैराथन के दौरान पेड़ गिरने से छात्रा की मौत
मैराथन दौड़ का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने किया। सैंट जोसेफ स्कूल से राजपुर तक आयोजित की गई मैराथन प्रतियोगिता में डेढ़ हजार बच्चों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान (एऩ आई़ वी़ एच) के सामने जला हुआ एक पेड़ तेज हवा के कारण इस मैराथन दौड़ में हिस्सा ले रहे बच्चों के ऊपर गिर पड़ा। इस हादसे में चिल्ड्रेन एकेडमी की दसवीं की छात्रा श्रुति लोधी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications