ओमान में भारतीय कवि का सम्मान

भारतीय दूतावास के सभागृह में शनिवार को आयोजित एक समारोह में ओमान में भारत के राजदूत अनिल वधवा ने भूटानी के नए कविता संग्रह 'उनवान बदलता रहा' के लिए उनको बधाई दी।

वधवा ने कहा कि पिछले तीन दशकों के दौरान भूटानी ने उर्दू साहित्य में महान सफलताएं हासिल की हैं। उनका वर्तमान संग्रह उर्दू साहित्य में एक मील का पत्थर है। उन्होंने फैज अहमद फैज और साहिर लुधियानवी की संवेदनशील और प्रगतिशील शायरी की परंपरा को सच्चे अर्थो में बरकरार रखा है।

अरबी भाषा के प्रोफेसर भूटानी अरब जगत पर आठ किताबें लिख चुके हैं। वारसा की पोलिश एकेडमी ऑफ साइंस में विजिटिंग प्रोफेसर भूटानी समाचार एजेंसी आईएएनएस के लिए भी लिखते हैं।

भूटानी नई दिल्ली स्थित अरब संस्कृति केंद्र के पहले कार्यकारी निदेशक थे।

शायरी के प्रति उनका झुकाव 16 वर्ष की उम्र से शुरू हुआ। उनकी कविताओं का पोलिश, रोमानियन, अरबी, हिंदू और पंजाबी में अनुवाद किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+