मप्र में प्रार्थना सभा पर हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारणी थाना क्षेत्र के सलैया में शनिवार की रात को एक प्रार्थना सभा चल रही थी तभी कुछ अज्ञात नकाबपोशों ने लाठी, डंडों से हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इससे वहां भगदड़ मच गई और लोग अपने बचाव में इधर उधर भागे। इस भगदड में अमित नाम का धर्मावलंबी एक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है, मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इस घटना से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही ऐसा न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications