उड़ीसा में चिकित्सकों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं बाधित
उड़ीसा मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (ओएमएसए) के बैनर तले हड़ताल कर रहे चिकित्सकों को राज्य सरकार ने रविवार को हड़ताल न करने की चेतावनी दी थी। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगाने और उनका पंजीकरण रद्द करने की धमकी दी थी।
चिकित्सक समयबद्ध पदोन्नति प्रणाली डॉयनामिक एश्योरड करियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार ने चिकित्सकों से शनिवार शाम को बातचीत करने के लिए कहा था लेकिन एसोसिएशन के प्रतिनिधि बातचीत के लिए नहीं आए।
गौरतलब है कि हड़ताल की वजह से मयूरभंज, बोलांगीर, बालासोर, सोनेपुर, ढनकनाल और रायगड़ा जिले में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications