फेसबुक चीनी बाजार में उतरने की तैयारी में
स्थानीय समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' के अनुसार चीन में फेसबुक के संचालन के लिए कंपनी एक महाप्रबंधक की भी नियुक्ति करना चाहती है।
कंपनी का मुख्यालय बीजिंग में होगा और तीन महीने के भीतर संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ स्थानीय मीडिया का कहना है कि पश्चिमी बाजारों के लिए उत्पाद तैयार करने के लिए फेसबुक यहां केवल एक शोध संस्थान या खेल प्रयोगशाला स्थापित कर सकती है। प्रयोगशाला द्वारा निर्मित उत्पादों को कुछ दिनों तक चीन के बाजार में नहीं उतारा जाएगा।
नियुक्ति का जिम्मा पाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी का कहना है कि फेसबुक की पहली जरूरत एक प्रबंधन टीम गठित करना और चीन की सरकार के साथ संबंधों की शुरुआत करना है। ये प्रक्रिया अभी प्राथमिक चरण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications