रोगियों के अनुकूल बनेगा एम्स मेट्रो स्टेशन
केंद्रीय सचिवालय -कुतुबमीनार मेट्रो कॉरीडोर पर बन रहे इस स्टेशन के बारे में डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया, "राजधानी में स्थित दो मुख्य अस्पताल एम्स और सफदरजंग इसी मेट्रो कॉरीडोर पर हैं। हम एक दिन में यहां 60,000 कदम पड़ने का अनुमान लगा रहे हैं जिनमें से अधिकत्तर रोगी शामिल होंगे। अन्य स्टेशनों के अलावा इस स्टेशन को कुछ अलग तरीके से तैयार किया जा रहा है।"
प्रवक्ता ने बताया कि एम्स आने वाले रोगियों को ध्यान में रखकर स्टेशन तैयार किया जा रहा है। स्टेशन से अस्पताल जाने के लिए लोगों को अब व्यस्त अरविंदो मार्ग से होकर नहीं जाना पड़ेगा। रोगी मेट्रो स्टेशन से सीधे एम्स के गेट पर निकल सकेंगे।
इस मेट्रो स्टेशन पर लोगों के लिए चार प्रवेश द्वार होंगे जिसमें से दो द्वार सीधेतौर पर एम्स की तरफ निकलेंगे जबकि अन्य दो द्वार सफदरजंग अस्पताल की तरफ होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications