टाइटैनिक के यात्री का पत्र 55,000 पाउंड में बिका
टाइटैनिक 15 अप्रैल 1912 को 1,517 लोगों के साथ अटलांटिक महासागर में डूब गया था। पत्र लिखने वाले एडोल्फ सैफेल्ड प्रथम श्रेणी के यात्री थे।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने रविवार को कहा कि इस ऐतिहासिक पत्र को ब्रिटेन के एक अज्ञात संग्रहालय में रविवार को बेचा गया और खरीदार की अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
अपने पत्र में सैफल्ड ने लिखा, "मौसम शांत और अच्छा है, आकाश में बादल हैं। प्रथम श्रेणी में केवल 370 यात्री हैं। जहाज बहुत तेज गति से नहीं चल रहा है। तुम्हारे बगैर यात्रा करना अच्छा नहीं हैं। मेरे ख्याल से अगली यात्रा में तुम मेरे साथ होगी।"
टाइटैनिक के यात्रियों के कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के चित्र 100,000 पाउंड से अधिक रकम में बिके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications