कुंभ में बिछड़ों की खोज में भटकते स्वजन
खोया पाया केंद्र के प्रभारी ओमकांत भूषण ने कहा है कि 3,500 में से 3036 लोगों को खोज लिया गया है। अभी भी कई लोग हैं, जिन्हें खोजने के लिए उनके परिजन कुंभ नगरी का चक्कर लगा रहे हैं।
कुंभ मेला शुरू होने से पहले पुलिस ने दावा किया था कि श्रद्धालुओं को बिछुड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कंप्यूटर के जरिए 32 थानों का नेटवर्क तैयार किया था लेकिन जमीनी स्तर पर यह तकनीक सफल साबित नहीं हो सका।
खोये व्यक्ति के परिजन कुंभ नगरी से अपने लोगों को हासिल किए बगैर वापस जाने को तैयार नहीं है। ऐसे लोग हरिद्वार ऋषिकेश, देहरादून, मुनि की रेती व आसपास के क्षेत्रों में अपने लोगों को ढूंढ़ने में जुटे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications