शाहिद सिद्दीकी को रालोद का महासचिव बनाया गया
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे वर्मा ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह ने सिद्दीकी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रहे सिद्दीकी बीते लोकसभा चुनाव से पहले सपा का दामन छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए थे।
बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट भी दिया था लेकिन वह चुनाव जीतने में सफल नहीं रहे थे। कुछ समय बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। गत 12 अप्रैल को वह अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए थे।
सिद्दीकी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभावशाली अल्पसंख्यक नेता माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications