चीन भूकंप: मृतकों की संख्या 1,706 हुई (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शंघाई प्रांत में बुधवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई थी। अभी तक लगभग 256 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार भूकंप में लगभग 12,000 से अधिक लोग घायल हुए थे, जिसमें 1,424 की हालत नाजुक बनी हुई है।
राहत और बचाव कार्य में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 11,000 जवान और 15,000 से अधिक राहतकर्मी अभी भी जुटे हैं। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications