नेपाल में माओवादी फिर करेंगे सरकार विरोधी प्रदर्शन

काठमांडू, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल की माओवादी पार्टी ने सोवियत नेता व्लादीमीर इल्यीच लेनिन के जन्मदिन यानी 22 अप्रैल को देश की गठबंधन सरकार के खिलाफ नए सिरे से संगठित और सुनियोजित विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह प्रदर्शन 28 मई को प्रभावी होने वाले संविधान विधेयक से पहले सरकार को गिराने के मकसद से किया जाएगा।

माओवादियों ने इससे पहले गुरुवार को रैलियां निकालने और धरने पर बैठने का भी फैसला किया है। इसके बाद वे एक मई को फिर विरोध करेंगे।

माओवादियों के मुखिया और पूर्व प्रधापमंत्री पुष्प कुमार दहाल ऊर्फ प्रचंड ने कहा, "यह विरोध सरकार पर दबाव बनाने के लिए हैं ताकि नए संविधान के प्रभावी होने से पहले शांति वार्ता आगे बढ़े और मौजूदा गठबंधन सरकार का अंत हो तथा माओवादियों के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो।"

विरोध के इस ताजा कार्यक्रम का खाका वर्तमान प्रधामंत्री माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में बनी 22 दलों की गठबंधन सरकार को गिराने के कई प्रयासों के असफल होने के बाद तैयार किया गया है।

नेपाली संसद में माओवादी सबसे बड़े दल की भूमिका में हैं लेकिन कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्‍सवादी लेनिनवादी सत्ता की बागडोर संभल रही है। उसे दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+