ग्रीस में 195 किलोग्राम विस्फोटक बरामद
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रिवोल्यूशनरी स्ट्रगल नामक आतंकवादी समूह के छह संदिग्ध सदस्यों को बम हमले, हत्या के प्रयास और अवैध विस्फोटकों के आरोप में 11 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए सदस्यों से पूछताछ के आधार पर 195 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। इतने बड़े पैमाने पर बरामद किए गए विस्फोटक से एक छह मंजिली इमारत को उड़ाया जा सकता है।
रिवोल्यूशनरी स्ट्रगल समूह का गठन वर्ष 2006 में किया गया था। इस संगठन को वर्ष 2007 में यूरोपीय यूनियन द्वारा आतंकवादी समूहों की सूची में शामिल किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications