वेंकूवर वैशाखी परेड में खालिस्तानी झंडे और नारे
भारतीय मूल के एकमात्र कनाडियाई सांसद सुख धालीवाल ने परेड में हिस्सा लिया। परेड में खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए गए।
सरे की मेयर डिएना वाट्स ने भी विवादास्पद झंडों, चित्रों और नारेबाजी के कारण परेड में हिस्सा नहीं लिया।
कनाडा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उज्जल दोसांज और स्थानीय विधायक डेव हेयर को आयोजकों की धमकी के बाद ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के मुख्यमंत्री गोर्डन कैम्पबेल ने भी परेड में हिस्सा नहीं लिया। प्रधानमंत्री ने आयोजकों से दोसांज और हेयर से माफी मांगने पर भी जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा, "आयोजक जब तक दोनों व्यक्तियों से सीधे माफी नहीं मांगते.मुझे उनसे सहमत होने में कठिनाई होगी।"
दोसांज की पार्टी के नेता माइकल इग्नेटिफ ने भी परेड के आयोजकों की निंदा करते हुए कहा कि कनाडा के समुदायों में हिंसा के खतरे की निस्संदेह निंदा की जानी चाहिए। इस बात का कोई मतलब नहीं है कि वे राजनीतिक रूप से किससे जुड़े हैं।
उन्होंने कहा कि आयोजकों को उज्जल दोसांज और डेव हेयर से माफी मांगनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications