लपांग ने माना, विधायकों का समर्थन साथ नहीं
शिलांग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री डी. डी. लपांग ने रविवार को स्वीकार किया कि कांग्रेस विधायक दल का समर्थन उनके साथ नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में नेतृत्व का विकल्प अभी भी खुला है।
लपांग का यह बयान उस वक्त आया जब मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार मुकुल एम. संगमा को 28 में 21 विधायकों ने शनिवार को अपना नेता चुन लिया था।
संगमा वर्तमान गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications