दिल्ली : आग से 400 झोपड़ियां खाक, एक की मौत

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, "हमें आग लगने की जानकारी शनिवार देर रात लगभग 2.47 बजे मिली। आग बुझाने वाले आठ दमकल वाहन घटना स्थल के लिए रवाना किए गए।" डीएफएस के मुताबिक हादसे में चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने में एक घंटे का समय लगा।
एक अन्य घटना में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग के नजदीक एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। अधिकारी ने बताया,"हमें इस घटना की जानकारी रविवार तड़के करीब चार बजे मिली और 27 दमकल वाहन आग पर काबू पाने के लिए रवाना किए गए।" यहां आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लगा।
उन्होंने बताया, "किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन 400 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।" एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम आग भड़कने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" गौरतलब है कि राजधानी में अप्रैल महीने में विभिन्न झुग्गी बस्तियों में आग लगने के कई हादसे हुए हैं। गत मंगलवार शालीमार बाग में एक चाय की दुकान पर सिलिंडर गस रिसाव से आग लगी। इसमें 28 लोग झुलस गए थे, जिनमें 21 बच्चे और चार महिलाएं शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications