पाक राहत शिविर में धमाका, 27 की मौत

एक स्थानीय पुलिस प्रवक्ता खालिद उमरज़ई ने बताया जब शिविर में खाना बांटा जा रहा था, उस समय एक के बाद दो धमाके हुए. उनका कहना था कि इन धमाकों का मकसद ज्यादा से ज्यादा नुक़सान पहुँचाना था.
पाकिस्तान में 10 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हैं और इनमें से अनेक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं. ये क़बायली इलाक़ा है और इसके आसपास पाकिस्तान की सेना इस्लामी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान छेड़े हुए है.
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पिछले साल देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान शुरू किया था जिसमें मुख्य रूप से स्वात घाटी, दक्षिणी वज़ीरिस्तान और बाजौड़ क्षेत्रों से चरमपंथियों को खदेड़ा गया था. फ़िलहाल पाकिस्तानी सेना ओरकज़ई और ख़ैबर क़बायली क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रही है. माना जाता है कि सैन्य कार्रवाई के कारण विद्रोही नए इलाक़ों में पनाह ले रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications