बंगलौर में स्टेडियम के बाहर धमाका

रॉयल्स चैलेंजर्स बंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच से ठीक पहले बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर धमाका हुआ है.
इसमें छह लोग घायल हो गए हैं जिनमें चार पुलिसकर्मी और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल है.
जिस समय धमाक हुआ, उस समय मैदान में लगभग 40 हज़ार लोग मौजूद थे.
इसके बाद मैच में विलंब हुआ और ये चार के बजाए पाँच बजे शुरू होगा.
जिस समय धमाका हुआ दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में मौजूद थे.
इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में जाने के निर्देश दिए गए.
बाद में टॉस हुआ जिसे रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फ़ैसला किया.
बंगलौर के पुलिस आयुक्त शंकर बिद्री ने बताया कि स्टेडियम के गेट नंबर 12 की बाहरी दीवार पर कम तीव्रता का एक धमाका हुआ.
उनका कहना था कि स्टेडियम की बाहरी दीवार पर लगे एक प्लास्टिक बोर्ड के पीछे बम छुपा हुआ है. ये स्टेडियम से दूर है.
पुलिस आयुक्त का कहना था कि मैच होगा. साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि वे घबड़ाए नहीं और शांति बनाए रखें.
फ़िलहाल पुलिस इस इलाक़े की तलाशी में जुटी है.












Click it and Unblock the Notifications