रंगून में धमाके, नौ की मौत

बर्मा के रंगून शहर में सिलसिलेवार धमाकों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं.
सरकारी टेलीविज़न का कहना है कि ये धमाके बमों से किए गए हैं. ये धमाके उस समय एक पार्क में हुए जब लोग वहां थिंग्यान का त्यौहार मनाने के लिए एकत्र हुए थे.
इसे जल त्यौहार के रुप में भी जाना जाता है जो नए साल के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.
किसी संगठन ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अगर ये धमाके बम से किए गए हैं तो इसका उद्देश्य अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाना था.
बर्मा में इसी साल चुनाव होने वाले हैं लेकिन विपक्षी दलों का कहना है कि जिन नियमों के तहत चुनाव होते हैं वो बहुत सख्त है.












Click it and Unblock the Notifications