चिदंबरम बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगे

समाचार पत्र डेली स्टार की वेबसाइट स्टार ऑनलाइन ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश की गृह मंत्री सहरा खातून ने चिदंबरम को यथासंभव शीघ्र बांग्लादेश दौरे के निमंत्रण को स्वीकार करने का अनुरोध किया था।

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त तारिक अहमद करीम ने नई दिल्ली में चिदंबरम से मुलाकात की और मंत्री की ओर से उनको निमंत्रण पत्र सौंपा।

उच्चायुक्त और चिदंबरम की 15 मिनट की मुलाकात में सुरक्षा मामलों और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग पर वार्ता हुई।

भारतीय संसद के बजट सत्र की समाप्ति के बाद ही चिदंबरम का बांग्लादेश दौरा होने की उम्मीद है। गृह मंत्री के रूप में बांग्लादेश का यह उनका पहला दौरा होगा।

शेख हसीना के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बांग्लादेश और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है।

बांग्लादेश ने भारत और पाकिस्तान के कई भगोड़े इस्लामी आतंकवादियों को पकड़ा है। इनमें आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा सहित कई अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के भी सदस्य शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+