अंबेडकर जयंती पर मायावती का हेलीकॉप्टर दौरा
बुधवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर मायावती ने कार्यकर्ताओं के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया है। इस अवसर पर बसपा के सभी कार्यकर्ता राज्य में महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेंगे। इन सभी विरोध पर्दर्शनों का मायावती हेलीकॉप्टर से जायजा लेंगी।
मायावती हेलीकॉप्टर से प्रदेश के करीब 10 जिलों का दौरा कर पार्टी के विरोध प्रदर्शन निरीक्षण करेंगी। बसपा सूत्रों के मुताबिक मायावती हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 1 बजे आगरा के लिए रवाना होंगी। वहां से फिरोजाबाद, हाथरस, मुरादाबाद, रामपुर में महिला आरक्षण के खिलाफ पार्टी के धरना प्रदर्शनों का मुआयना करते हुए बरेली पहुंचेंगी। शाम पांच बजे उनका लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है।
मायावती विभिन्न जिलों के हवाई दौरे पर निकलने से पहले लखनऊ में 11 बजे गोमती नगर स्थित अंबेडकर स्मारक में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मीडिया से मुखातिब होंगी। यहां पर बसपा की लखनऊ इकाई की तरफ से विरोध प्रदर्शन आयोजित है।













Click it and Unblock the Notifications