चीन में 7.49 तीव्रता का भूकंप, 70 मरे
चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.49 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। भूकंप के कम से कम तीन झटकों के महसूस किए जाने की खबर है। तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र युशू के एक अधिकारी झुओहुआक्सिआ ने बताया कि भूकंप का केंद्र जिएगू शहर के निकट था यहां के 85 फीसदी से ज्यादा मकान ढह गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक "बहुत सारे लोग मकान के मलबों में दबे हुए हैं। कई लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है।" एक पुलिस अधिकारी शी हुआजिए ने बताया कि कई स्कूली बच्चे भी मलबों मे दबे हुए हैं लेकिन उनकी संख्या के बारे मे अभी पता नहीं चल पाया है।
युशू में चीनी सेना के कमांडर वू योंग ने बताया, "हमारे सैनिकों ने ढहे मकानों से 10 लोगों को निकाला जिनमें से चार की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।" राहत व बचाव कार्य के लिए दो दलों को किंघई और तिब्बत से रवाना कर दिया गया है। भूकंप प्रभावित इलाके में संचार सेवाएं ठप पड़ गई हैं।













Click it and Unblock the Notifications