हेडली से पूछताछ संभव : मनमोहन सिंह
वाशिंगटन। परमाणु वार्ता के लिए वॉशिंगटन गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह वहां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिले। इस मुलाकात के दो दिन बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बताया कि भारत लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ कर सकता है।
अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा के पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री ने बताया "राष्ट्रपति ओबामा कानूनी स्थित से अवगत हैं। हम हेडली से पूछताछ कर सकेंगे।" ओबामा से मनमोहन की मुलाकात के दौरान हेडली से पूछताछ दोनों के बीच बातचीत का एक प्रमुख मुद्दा रहा।
इस मसले पर मनमोहन और ओबामा की गहन चर्चा हुई। ओबामा ने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया है कि वह इस बारे में भारतीय आग्रह का पूरा ख्याल रखेंगे। ओबामा के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसा संभव हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी हिरासत में कैद हेडली मुंबई हमले में शामिल होना पहले ही कबूल कर चुका है।













Click it and Unblock the Notifications