कश्मीर में आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के वनक्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और पुलिस ने संयुक्त रूप से हंडवारा के निकट रैनवाड़ी वन क्षेत्र को घेर लिया। प्रवक्ता ने कहा, "तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी आरंभ कर दी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।"
प्रवक्ता के अनुसार मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications