कश्मीर में संघर्ष, 10 घायल
पुलिस ने कहा कि एक युवक के झेलम नदी में मंगलवार को डूब जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। स्थानीय निवासियों का आरोप था कि जुबैर-अल-हसन भट इसलिए नदी में कूद गया था, क्योंकि पुलिस कस्बे में संघर्ष के बाद उसका पीछा कर रही थी।
बु़धवार सुबह नारेबाजी करते और पथराव करती भीड़ सड़क पर उतर आई और उसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव शुरू हो गया।
पुलिस ने कहा कि बुधवार के संघर्ष के दौरान आंसू गैस का एक गोला लगने से कक्षा 11वीं का एक छात्र मुंतजर बशीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications