भारतीय पुजारी ने बच्ची के यौन शोषण की बात स्वीकारी
तेरामो (इटली), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जेल में कैद एक भारतीय पुजारी ने बुधवार को स्वीकार किया कि उसने मध्य इटली में एक 10 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण किया था।
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार अभियोजक ब्रुनो औरीम्मा ने कहा है कि पुजारी की पहचान डेविड के रूप में हुई है। पुजारी ने स्वीकार किया है कि पिछले वर्ष 19 दिसंबर को जब वह बच्ची के घर गया था तो उसने उसे एक गुड़िया देने के बाद उसके हाथ को अपने जननांग तक ले गया था।
औरीम्मा ने कहा, "उसने स्पष्ट रूप से अपना अपराध स्वीकार किया है। उसने कहा कि मैंने यह अपराध किया है।"
पुजारी ने तेरामो अभियोजन कार्यालय में औरीम्मा, अपने वकील जियोवानी जेबिया और स्थानीय पुजारी डेविड पैगनोटेला के समक्ष अपने अपराध को स्वीकार किया।
दक्षिण भारत से संबंध रखने वाले 40 वर्षीय इस पुजारी को मंगलवार को तेरामाओ में यौन हिंसा के आरोप में निरुद्ध किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications