पंडित जसराज के गांव को अनुदान की घोषणा
चण्डीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बुधवार को विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के गांव को 50 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
हुड्डा ने यह ऐलान बुधवार को जसराज के साथ हुई एक बैठक बाद किया।
जसराज हरियाणा में फतेहाबाद जिले के पिलिमंदोरी गांव के रहने वाले हैं। इस पैसे का इस्तेमाल गांव के विकास के लिए किया जाएगा।
जसराज मेवाती घराने से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक के तौर बड़ी ख्याति हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications