इंटरनेट के लिए मना करने पर मां की हत्या
वियना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। वियना में एक 14 वर्षीय किशोरी ने कबूल किया है कि इंटरनेट के लिए मना करने पर उसने अपनी मां की चाकू घोंप कर हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार किशोरी ने कहा कि लंबे समय से वह अपनी 37 वर्षीय मां से नहीं मिल पाई थी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार शाम किशोरी घर पर आई और इंटरनेट पर बैठ गई। मां ने जब किशोरी को इंटरनेट पर बैठने से मना किया तजो दोनों के बीच में झगड़ा शुरू हो गया।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि झगड़ा समाप्त होने के बाद वह रसोईघर में गई और वहां से चाकू लेकर अपनी मां पर कई वार कर दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications