पश्चिम बंगाल, झारखण्ड व सिक्किम में बारिश की संभावना
उधर, पूर्वोत्तर भारत सहित कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई है, जबकि चेरपूंजी, कूच बिहार, गंगटोक और ईटानगर में बुधवार को भारी बारिश हुई।
चार महानगरों, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.2, 33, 36.1 और 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं लखनऊ, पटना, और भोपाल में अधिकतम तापमान 41.8, 41.2 और 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने और कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है। इधर, जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार के बाद बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखण्ड और उड़ीसा सहित सिक्किम में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।
इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों मसलन, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, में गर्म हवाओं का रुख कायम रहने की आशंका जाहिर की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications