पुलिस चौकी में युवक की संदिग्ध मौत
रांची, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखण्ड के धनबाद जिले में बुधवार को एक पुलिस चौकी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनबाद शहर के मोनिधि पुलिस चौकी में 22 वर्षीय दीपक कुमार सोनी फंखे में लटकता हुआ पाया गया।
पुलिस ने बताया कि दीपक सहित दो और युवकों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।
मोनिधि पुलिस चौकी के अधिकारियों का कहना है कि युवक ने फंखे में लटकर खुदकुशी कर ली है।
एक अन्य कैदी ग्याशुद्दीन ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस दीपक को प्रताड़ित कर रही थी। उसने पुलिस अधिकारियों पर युवक की मौत को आत्महत्या करार देने का आरोप लगाया।
जिले के पुलिस उप निरीक्षक संजय रंजन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications