कुछ भी गलत नहीं किया : थरूर
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है, लिहाजा वह पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी की नीलामी में मध्यस्थता करने का उन पर लगाया गया आरोप राजनीति से प्रेरित है।
थरूर ने एनडीटीवी के साथ एक बातचीत में कहा, "यदि मैं कुछ गलत किया होता तो इस्तीफा दे देता। सिर्फ इस्तीफा इसलिए दे दिया जाए, क्योंकि लोग जानबूझ कर आप पर गलत आरोप लगा रहे हैं तो इसका मतलब यह होगा कि आप अपने खुद के चरित्र और अपनी ईमानदारी से ज्यादा अन्य लोगों को महत्व दे रहे हैं।"
थरूर ने कहा, "मैं इस्तीफा नहीं देने जा रहा हूं।"
थरूर ने आगे कहा, "निश्चितरूप से मैं पार्टी को शर्मसार नहीं करने वाला। मेरा कहना साफ है कि ये सभी आरोप झूठे हैं। ये आरोप कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा राजनीति से प्रेरित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications