इंदौर में 2 स्थानों पर भीषण आग
इंदौर। मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी इंदौर में दो स्थानो पर लगी आग बुझाने का काम जारी है। पानी की कमी राहत एवं बचाव कार्य में बाधक बनी हुई है।
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को नेमावर स्थित चिप्स बनाने की फैक्टरी और एस.आर. कंपाउंड स्थित प्लास्टिक गोदाम मे अचानक आग लग गई। पूरी रात चले राहत कार्य के बाद प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर नियंत्रण पा लिया गया है जबकि चिप्स गोदाम की आग अभी जारी है। इस आग को बुझाने का काम जारी है।
जानकारी के अनुसार दोनो स्थानों पर लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन दल की पांच-पांच गाड़ियां लगाई गई हैं। इन गाड़ियों के लिए पर्याप्त पानी न मिल पाने के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications