अविनियमित पर्यटन बाघों के लिए खतरा : रमेश
रमेश ने यहां संवाददाताओं को बताया, "अविनियमित पर्यटन बाघों की आबादी के लिए अवैध शिकार और विषाक्तता के रूप में खतरा पैदा कर रहा है। हम राज्य सरकारों से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं कि देश में बाघ अभयारण्यों के आसपास फफूंद की तरह खड़े हो रहे आलीशान रिसोर्ट्स पर लगाम लगाया जाए।"
रमेश ने कहा कि पर्यटन का सबसे बड़ा कुप्रभाव कार्बेट नेशनल पार्क में देखा जा सकता है। वहां पिछले दो महीनों में दो चार बाघों की मौत हो चुकी है।
रमेश ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मैंने व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लिखा है कि कार्बेट के आसपास किसी भी निर्माण कार्य की अनुमति न दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications