कबाड़ की दुकान में विस्फोट में 4 की मौत (लीड-1)
शहर के गोविंदनगर थाना प्रभारी पंकज राय ने आईएएनएस से कहा कि घायलों में दो की मौत के बाद मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि घायल छह लोगों में दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट दोपहर बाद नई बस्ती इलाके स्थित अंसार नाम के व्यक्ति की कबाड़ की दुकान में हुआ, जब उसके बेटे स्क्रैप से पीतल निकाल रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास खड़े पड़ोस के लोग इसकी चपेट में आ गए।
यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस स्क्रैप में विस्फोट हुआ वह कुछ समय पहले सेना से खरीदकर लाया गया था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
यादव के मुताबिक घटना के बाद दुकान के पूरे कबाड़ की तलाशी ली गई जिसमें और कोई स्कै्रप नहीं मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications