बिहार में चक्रवात से 49 की मौत, मुख्यमंत्री ने किया दौरा (राउंडअप)

इस चक्रवात से राज्य में हजारों घर तबाह हो गए हैं तथा सैकड़ों पशुओं की जानें चली गई हैं। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रभावित जिलों के बुधवार को हवाई सर्वेक्षण किया तथा पूर्णिया में अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक जो सूचनाएं उन तक पहुंची है उसके अनुसार तीनों प्रभावित जिलों में चक्रवात से मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील है और सभी प्रभावित लोगों को एक बार फिर जिन्दगी पटरी पर लाने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की तरह सरकार चक्रवात प्रभावित लोगों की मदद करेगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार पूर्णिया में अब तक जहां 29 लोगों की मौत हो गई है वहीं अररिया में 18 और किशनगंज और सुपौल में एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, अपुष्ट खबरों के मुताबिक चक्रवात से राज्य में मरने वालों की संख्या 60 से ज्यादा है।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रभावित तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तबाही का जायजा लेने एवं प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को राज्य सरकार से एक-एक लाख रुपए तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपए दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बेघर हो चुके लोगों को इंदिरा आवास भी दिया जाएगा तथा अनाज और कपड़े, बर्तन के लिए भी सहायता दी जायेगी।

इधर, राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यासजी ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित किया गया मुआवजे की राशि बुधवार से प्रभावित लोगों को मिलने लगा है। उन्होंने सभी प्रभावित जिले के जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।

पूर्णिया के जिलाधिकारी एम़ श्रवण कुमार ने बताया कि पूर्णिया में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। उन्होंने कहा कि बयासी प्रखंड में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बर्बादी का आकलन करने का कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिये गये हैं।

अररिया जिला के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब 11़15 बजे तेज आंधी आई जो 12़20 तक रहा। इसके पूर्व अररिया के उप विकास आयुक्त एवं प्रभारी जिला पदाधिकारी उदय कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को दूरभाष पर बताया कि इस चक्रवात से अररिया के जेल की एक दीवार गिर गई है।

कुमार के अनुसार जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा यहां के कैदियों को पूर्णिया जेल भेजने की कारवाई प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरी क्षति का आकलन करवाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+