दलित पर राजनीति मत करो : शिवराज
डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म स्थली महू में आयोजित राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता सम्मेलन में चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलितों पर राजनीति नहीं करती बल्कि उनके कल्याण की करती है, यही कारण है कि इस वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस वर्ग के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे दल सिर्फ वोट की राजनीति करने में लगे हैं।
उन्होंने कहा कि अम्बेडकर के नाम पर राजनीति करना उनका अपमान है। राजनीतिक दलों को ऐसा करने से बचना चाहिए। प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए दलित, शोषित का कल्याण ही लक्ष्य है।
चौहान ने इस मौके पर कहा कि स्मारक स्थल को और भव्य बनाया जाएगा। इस स्मारक में लगभग 45 नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने इस मौके पर ऐलान किया कि देश का पहला बौद्घ विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में बनेगा। सांची में इसके लिए जमीन भी आवंटित कर दी गई है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वैंकेया नायडू भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications