चीन में भूकंप, 23 मरे (लीड-1)
बीजिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के किघई प्रांत में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 23 लोगों के मारे जाने की खबर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.49 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र गोलमुड शहर से 380 किलोमीटर दूर था।
तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र युशू के एक अधिकारी झुओहुआक्सिआ ने बताया, "बहुत सारे लोग मकान के मलबों में दबे हुए हैं। कई लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है।"
युशू में चीनी सेना के कमांडर वू योंग ने बताया, "हमारे सैनिकों ने ढहे मकानों से 10 लोगों को निकाला जिनमें से चार की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications