झारखण्ड में 4 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने एक बयान में बताया कि राजधानी से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दुबका गांव से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार नक्सलियों में संगठन के क्षेत्रीय सचिव शिवचरण मांझी उर्फ तोलाजी और एक महिला संगठन 'नारी मुक्ति मंच' की सक्रिय कार्यकर्ता शोभा उर्फ सुभाषिनी मरांडी शामिल हैं।
पुलिस ने नक्सलियों के पास से दो पिस्तौल, एक बंदूक, छह बम, 20 से ज्यादा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications