सऊदी अरब के शहजादे को डॉक्टरेट की उपाधि
इस मौके पर सऊदी अरब के शहजादे ने भारत और सऊदी अरब के बीच शिक्षा संबंधों की आवश्यकता पर जोर दिया। उपाधि को ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय को इसके लिए धन्यवाद दिया।
सलमान ने कहा, "भारत और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक संबंध है। दोनों देशों के बीच शिक्षा संबंधों को और गहरा करने की जरुरत है।"
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "इस उपाधि से दोनों देशों के बीच उद्योग, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय रिश्ते को प्रगाढ़ करने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications