झुग्गियों में सुविधाओं की कमी चिंता की बात : दीक्षित
मुख्यमंत्री ने कहा, "शहर में झुग्गियों और अनियमित कालोनियों में सुविधाओं का आभाव होना चिंता की बात है। कालोनियों को नियमित करने का काम शुरु कर दिया गया है और आशा के अनुरूप परिणाम हासिल करने में अभी और समय लगेगा।"
शीला दीक्षित ने कहा कि राजधानी में एक करोड़ 60 लाख लोगों के लिए 47 अस्पताल काम कर रहे हैं। अस्पतालों में एक तिहाई लोग पड़ोसी राज्यों से आते हैं। राजधानी में लाखों लोग रोज नौकरी की तालाश में यहां आते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के मामले में दिल्ली में सकारात्मक बदलाव आया है। राज्य सरकार की तरफ से लगभग 100 जीवन केंद्र और 90 सामाजिक सुविधा केंद्र चलाए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications