कबाड़ बजार में जानबूझकर लगाई गई आग (लीड-1)
अग्निशमन विभाग के निदेशक आर.सी.शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "इस इलाके में पिछले चार दिनों के भीतर आग लगने की यह तीसरी घटना थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हमें संदेह है कि यह आग शरारती तत्वों ने जानबूझकर लगाई थी।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार तड़के चार बजे मुंडका इलाके में फिरनी सड़क के समीप प्लास्टिक बाजार में आग लग गई। घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया था और तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया था।
शर्मा ने बताया कि इस भीषण आग में दो गोदाम नष्ट हो गए हैं। आग के कारण करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।
उन्होंने कहा कि पिछले मंगलवार को इसी बाजार में आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां भेजी गई थी। आग एक कोने से दूसरे कोने पर अपने आप नहीं जा सकती है इसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ है।
शर्मा के मुताबिक पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी नजर रख रही है।
इसी बाजार में सोमवार को लगी आग में भी करोड़ों रुपये की संपतित का नुकासान हुआ था।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि मुंडका के प्लास्टिक के कबाड़ बाजार में लगी आग में मेट्रो ने अग्निशमन विभाग की मदद की थी। मेट्रो की तरफ से आग को बुझाने के लिए पानी के 20 टैंकर मुहैया कराए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications