'मुंबई के गुनाहगारों को सजा से पहले वार्ता नहीं'
वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि जब तक पाकिस्तान मुंबई हमले के आतंकवादियों को सजा नहीं दे देता तब तक उसके साथ वार्ता बहाल करने के बारे में भारत सोच भी नहीं सकता।
अमेरिका यात्रा पूरी होने के बाद सिंह ने पत्रकारों से कहा, "26/11 के गुनाहगारों को सजा देने के लिए पाकिस्तान को निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है। हम पाकिस्तान की ओर से यह न्यूनतम उम्मीद रखते हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसा कर देता है तो भारत अन्य मुद्दों पर बात करने के लिए राजी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परमाणु शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी दो बार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात हुई लेकिन इस दौरान कोई गंभीर चर्चा नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications