ब्राजील में दो शिखर बैठकों में हिस्सा लेंगे मनमोहन
ब्राजीलियाई विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चौथी आईबीएसए त्रिपक्षीय संवाद प्रक्रिया, ब्रासीलिया में आईबीएसए एकेडमिक फोरम के उद्घाटन के साथ गुरुवार को शुरू हो जाएगी। इसमें तीनों प्रमुख देशों के 100 से अधिक ख्यातिलब्ध प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
समग्र विकास अंतर्राष्ट्रीय नीति केंद्र के निदेशक राथिन रॉय ने कहा, "हमारा मकसद समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के सफल अनुभवों पर आधारित सहयोग का एक पोर्टफोलियो विकसित करना है। मैं उम्मीद करता हूं कि इन ऐतिहासिक घटनाओं का दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर पुनर्विचार करने में एक व्यापक प्रभाव होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications