हेडली से पूछताछ कर सकेगा भारत: प्रधानमंत्री
वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दो दिन बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ कर सकेगा।
अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा के पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रपति ओबामा कानूनी स्थित से अवगत हैं। हम हेडली से पूछताछ कर सकेंगे।"
मुंबई हमलों के प्रमुखी आरोपी हेडली से पूछताछ के मसले पर मनमोहन और ओबामा की मुलाकात में गहन चर्चा हुई थी। इस दौरान ओबामा ने प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया था कि वह इस बारे में भारतीय आग्रह को पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने कहा था कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसा संभव हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी हिरासत में कैद हेडली मुंबई हमले में शामिल होना पहले ही कबूल कर चुका है। मुबई हमले में लगभग 176 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications